Categories: बलिया

बलिया में होने जा रही हाफ मैराथन, धावकों को मिलेगी बेहतर सुविधा, राज्यसभा सांसद ने की बैठक

बलिया में आगामी 19 अप्रैल को पंचम चंद्रशेखर हाफ मैराथन समिति की समीक्षा बैठक रखी गई। बैठक का आयोजन राज्यसभा सांसद नीरज शेखर की अध्यक्षता में चंद्रशेखर नगर स्थित उनके आवास पर हुआ।

इस दौरान बैठक में मैराथन को लेकर विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई। बैठक के दौरान सबसे पहले सचिव उपेंद्र सिंह ने कार्यक्रम की तैयारियों की रूपरेखा प्रस्तुत की। इसके बाद उन्होंने विभिन्न समितियों के बारे में जानकारी दी। बैठक में भोजन एवं आवास समिति, उद्घाटन समिति, लेखा समिति, निर्णायक समिति, समापन समारोह समिति, पथ संचालन समिति, पुरस्कार वितरण समिति आदि के संबंध में चर्चा की गई।बैठक के दौरान राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि यह मैराथन जिले के गौरव को बढ़ाने वाला है। आने वाले समय में इस मैराथन को राज्य सरकार के कैलेंडर में शामिल कराने का सफल प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन से समन्वय स्थापित कर बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। मैराथन में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के धावक प्रतिभाग कर रहे हैं। उनके ठहरने और खाने की बेहतर व्यवस्था की जाए। इससे बलिया के संबंध में अच्छा अनुभव लेकर खिलाड़ी जाए।

इस बैठक का संचालन अजीत सिंह ने किया। इस दौरान प्राशि संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, बृजेंद्र राय, सुधीर सिंह, पंकज राय, उमेश सिंह, मंटू सिंह, नीरज राय, धर्मवीर सिंह, रियाजूद्दीन राजू, मानवेंद्र प्रताप सिंह, मनोज शर्मा, अजीत सिंह, धीरेंद्र राय, संतोष तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago