नेशनल यूथ वॉलीबॉल चैम्पियनशिप में बलिया के नीरज को यूपी की कमान!

बलिया। उत्तर प्रदेश यूथ पुरुष टीम के मैनेजर की जिम्मेदारी बलिया के नरहीं निवासी नीरज राय को मिली है। टीम भारतीय वॉलीबॉल महासंघ के तत्वावधान में रुद्रपुर (उत्तराखंड) में आगामी 11 से 16 अप्रैल तक आयोजित होने वाली ’23वीं राष्ट्रीय यूथ वॉलीबॉल चैम्पियनशिप’ में भाग लेने वाली है। बता दें नीरज राय वॉलीबॉल एसोसिएशन बलिया की तदर्थ समिति के सदस्य हैं और बेसिक शिक्षा परिषद में प्रधानाध्यापक के पद तैनात हैं। जिन्हें अब बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन के महासचिव सुनील कुमार तिवारी ने नीरज राय को नामित किए जाने की सूचना दी है।

गौरतलब है कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन के समन्वय से उत्तर प्रदेश यूथ पुरुष और महिला वॉलीबॉल टीम का प्रशिक्षण शिविर 1 से 10 अप्रैल तक स्पोर्ट्स स्टेडियम पीलीभीत में संचालित हो रहा है। जहां से चयनित वॉलीबॉल टीम 10 अप्रैल को रुद्रपुर के लिए रवाना होगी।वहीं नीरज राय को मैनेजर बनाए जाने पर जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन ने उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन का आभार जताया।नीरज की इस उपलब्धि पर बलिया खेल अधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा, उप्र वॉलीबॉल एसोसिएशन के उपाध्याय बीएन मिश्रा, प्रयागराज वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार राय, स्वैग कमेटी के चेयरमैन पवन कुमार राय, अजय प्रताप साहू, संजय सिंह, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद शोएब, प्रदीप कुमार आदि ने बधाई देते हुए उत्तर प्रदेश यूथ वॉलीबॉल टीम को बेहतरीन प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago