Categories: बलिया

बलिया में 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में मचा हड़कंप

बलिया के आनंद नगर मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहे एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है, वहीं घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सभी के मन में ये सवाल है कि आखिर युवक ने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया।

मिली जानकारी के अनुसार चंदौली जनपद के थाना सैईदराजा क्षेत्र के नौबतपुर निवासी 22 वर्षीय विशाल सैनी बलिया जिले के शहर कोतवाली के मंडी चौकी अंतर्गत आंनद नगर मोहल्ला निवासी राजू चौरसिया के मकान में किराए पर रहता था। उसने रविवार को रात करीब 10 से 10:15 बजे के बीच फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

इस मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही भी सामने आई है। जब कोतवाली अंतर्गत मंडी चौकी इंचार्ज से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि युवक को अस्पताल भेजा गया है। जबकि युवक की मौत रात में ही हो चुकी थी और उसे मृत अवस्था में पुलिस जिला अस्पताल ले गई थी। इसके बावजूद भी मंडी चौकी इंचार्ज बताने में आनाकानी कर रहे थे। जिससे चौकी इंचार्ज के कार्यशैली पर सवालिया निशान उठ रहे है। बहरहाल युवक ने आत्महत्या क्यों की, इसका पता जांच के बाद ही चल पाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago