Categories: बलिया

बलिया में अब तक 21.27 लाख को लगी कोरोना वैक्सीन

बलिया: जिले में 21 लाख 27 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। इसमें 15 लाख से अधिक लोगों को पहली डोज, जबकि 6 लाख 20 हजार लोगों को दूसरी डोज भी लग चुकी है। सीएमओ डॉ तन्मय कक्कड़ ने बताया कि जिले के 350 स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका लगाया जा रहा है। औसतन देखा जाए तो वर्तमान में 25 हजार से अधिक वैक्सीन रोजाना लगाई जा रही है।

वहीं, सीएमएस डॉ बीके सिंह ने बताया कि सिर्फ ट्रामा सेंटर में प्रतिदिन तीन सौ से अधिक लोगों को टीका लगाया जाता है। जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन में कोरोना वैक्सीन लगाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। पहले तो कम, लेकिन बाद में लोगों में जागरूकता आई तो वैक्सीन की प्रगति दिन-ब-दिन बढ़ने लगी।

नतीजा अब तक वैक्सीन लगाने में मामले जनपद 21 लाख पार कर गया। वैक्सीनेशन को लेकर अभी भी जागरूकता अभियान जारी है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि आगे भी वैक्सिनेशन का कार्य तेजी से होना चाहिए। अधिक से अधिक लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग जाए।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago