Categories: बलिया

बिहार के 2 युवकों से बलिया में मारपीट, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

बलिया में रविवार को खूनी खेल देखने को मिला जहां
बिहार के डुमराव से बलिया अपनी मौसी के घर आए 2 युवकों से मारपीट की गई। दर्जनों लोग पिटाई करने के बाद फरार हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे युवक की हालत नाजुक बनी है।

सूचना मिलते ही एसपी राजकरन नय्यर, अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी, सीओ समेत कई थाने की फोर्स जिला अस्पताल पहुंचीं और घायल युवक से पूछताछ की। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही पुलिस छानबीन कर रही है।

जानकारी के अनुसार बिहार के बक्सर जिले के डूमराव थाना के नेनुआ गांव निवासी प्रितम पाठक 25 और
नीसू पाठक 17 बहादुरपुर स्थित किराए के मकान में रह रहे अपने मौसी के यहां आए थे। वहां से मिलने के बाद वह अपने गांव जाने के लिए जैसे ही देवकली चट्टी पर पहुंचे तभी दर्जनों की संख्या में मनबढ़ युवकों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी।

जहां दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्रीतम पाठक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि निसु की हालत नाजुक है। वहीं पुलिस जांच में जुट गई है।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago