बलिया में एक परिवार की शादी की खुशियां मातम में बदल गई। छोटे भाई की शादी में शामिल होने आए 2 भाईयों की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस घटना के बाद से परिवार में माहौल गमगीन हो गया है। हादसा मंगलवार सुबह हल्दी थाना क्षेत्र के नीरुपुर चट्टी के पास हुआ। यहां तेज रफ़्तार मोटरसाइकिल सड़क पर खड़ी टेम्पो से टकरा गई। इससे 2 भाईयों की मौके पर मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, 39 वर्षीय रमेश साहनी पुत्र रघुनाथ साहनी और 38 वर्षीय लखन साहनी पुत्र बहाल साहनी चंदपुरा पांडेयपुर थाना ब्रह्मपुर के रहने वाले थे और दोनों अपने छोटे भाई की शादी में शामिल होने तुलसी छपरा, थाना रेवती, जिला बलिया आए हुए थे। शादी समारोह के बाद वे बाइक से अपने गांव लौट रहे थे।
वो जैसे ही नीरुपुर चट्टी के पास पहुंचे, उनकी बाइक खड़ी टेंपो से जा टकराई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हल्दी थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…