Categories: बलिया

बलिया में दशहरा मेले में हुए विवाद का मुख्य आरोपी पूर्व प्रधान गिरफ्तार, पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए

बलिया के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के खरौनी गांव में दशहरा मेला के दौरान काफी बवाल हुआ था। इस बवाल के मुख्य आरोपी पूर्व प्रधान राजेश दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने हमले में प्रयुक्त लोहे के पाइप को भी बरामद किया है।

जानकारी के मुताबिक, 12 अक्टूबर को खरौनी गांव में दशहरा मेला का आयोजन किया गया था। वहां पर रावण दहन का कार्यक्रम होने वाला था। पुलिस के अनुसार मैदान पर तीन कमेटियों शक्ति बाबा ज्योति दुर्गा पूजा समिति, टेका बाबा स्पोर्ट क्लब तथा आदर्श ज्योति क्लब की ओर से कार्यक्रम हो रहे थे और इन तीनों कमेटियों की आपसी सहमति के आधार पर शक्ति बाबा ज्योति समिति की ओर से रामलीला का कार्यक्रम चलाया जा रहा था।

इसी दौरान डीजे बजाने को लेकर समितियों के बीच विवाद हुआ और लाठी-डंडे चलने लगे। इससे पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई और मेले घूमने आए कुछ लोग भी मारपीट के दौरान घायल हो गए। इस मामले में खरौनी निवासी नवीन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने राजेश दूबे समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया, जबकि पूर्व प्रधान घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया और धारा 191(2), 191(3), 190, 109, 115(2), 131 बीएनएस व धारा 7 सीएलए एक्ट में चालान न्यायालय कर दिया।

पुलिस का कहना है कि उसके खिलाफ कोर्ट की ओर से 22 अक्टूबर को गैर जमानती वारंट और दो दिसम्बर को कुर्की की नोटिस जारी की गयी थी। सोमवार को आरोपी पूर्व प्रधान को राजपुर चट्टी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago