Categories: बलिया

रसड़ा में हाईटेक ट्रांसमिशन बनकर तैयार, बलिया के साथ 2 और जिलों को भी मिलेगा लाभ

रसड़ा में लगातार विकास के नए आयाम लिखे जा रहे हैं। रसड़ा में हाईटेक ट्रांसमिशन बन रहा है। और अच्छी बात यह है कि अगले माह तक इसके चालू होने की उम्मीद है। इस नए हाईटेक ट्रांसमिशन से बलिया के जिलों को तो जोड़ा ही जाएगा साथ ही मऊ व गाजीपुर जिले के 150 बिजली उपकेंद्रों को भी जोड़ा जाएगा। रसड़ा में 220 केवीए व 132 केवीए पर कार्य अंतिम दौर में है। इसके बाद पहले से तैयार 400 केवीए यूनिट से आपूर्ति शुरु करने की तैयारी है।

आपको बता दे कि रसड़ा तहसील के नागपुर गांव स्थित कताई मिल की 10 हेक्टेयर भूमि पर 475 करोड़ की लागत से इसका निर्माण किया गया है। अब यह 400 केवीए ट्रांसमिशन उपकेंद्र ऊर्जाकृत हो चुका है। बरसात के मौसम के कारण रसड़ा में 220 केवीए व बलिया में 132 केवीए ट्रांसिमिशन का कार्य प्रभावित हो गया। जिससे यहां इसके शुरु होने में थोड़ा समय लग रहा है।

लेकिन दोनों जगह कार्य अंतिम चरण में हैं। ट्रांसमिशन से बिजली घरों को जोड़ने के लिए लाइन तैयार है। आधुनिक ट्रांसमिशन के शुरू होने के बाद रेलवे व कृषि वाले उपकेंद्र भी जुड़ जायेंगे। अधिकारियों की मानें तो इस तकनीक पर बनने वाली यह हाईटेक ट्रांसमिशन यूनिट पूर्वांचल में पहली है। इस बाबत ट्रांसमिशन कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता खालिद फजल ने बताया कि कई बड़े बिजली घरों को निर्माणाधीन ट्रांसमिशन यूनिट से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इसके बाद जिले के साथ ही गाजीपुर व मऊ के कई उपकेंद्रों को निर्बाध बिजली मिलेगी।

रसड़ा में इस नई हाईटेक ट्रांसमिशन बनने के बाद बलिया के साथ आसपास के जिलों को भी लाभ मिलेगा। सैंकडों बिजली उपक्रेंद्रों को इससे जोड़कर बिजली व्यवस्था सुचारु की जाएगा।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago