Categories: बलिया

बलिया में अलग अलग हादसों में 2 की मौत, 4 घायल

बलिया में अलग अलग हादसों में दो की मौत हो गई। महावीर घाट दियारा क्षेत्र में खेत की जुताई करते समय किसान की मौत हो गई, वहीं दूसरे हादसे में सड़क दुर्घटना में एक युवक की जान चली गई, एक हादसे में तीन युवक घायल हो गए।

महावीर घाट निहोरा नगर निवासी शिवजी तुरहा लगान पर लिए खेत की जुताई मुहम्मदपुर निवासी ट्रैक्टर मालिक से करवा रहे थे। लेकिन कुछ देर बाद वह अपने खेत में बेहोश मिले। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के शरीर पर ट्रैक्टर के निशान थे। परिजनों ने ट्रैक्टर मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने ट्रैक्टर मालिक को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए जोरदार हंगामा कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।

दूसरा हादसा गड़वार के बलेसरा चट्टी पर हुआ। जहां शुक्रवार सुबह में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के रौंदने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, इससे परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि बलेसरा निवासी नगीना राम अपने घर से टहलने के लिए निकले थे। अभी बलेसरा चट्टी पर पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर खोजबीन में जुटी है।

वहीं दूसरा हादसा नरला गांव में हुआ। जहां मनियर कस्बा निवासी टेंगर चौहान, जितेंद्र तुरहा, कल्लू व हल्दी निवासी अपने एक रिश्तेदार के मिंकू के साथ एक ही बाइक से बेल्थरारोड मनियर वापस जा रहे थे। जहां नरला गांव के पास सामने से आ रही बाइक से टकरा गए। दो बाइकों की टक्कर में एक किशोर व तीन युवक घायल हो गए। सभी घायलों को सिंकदरपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago