बलिया में आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत, 3 घायल

बलिया के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 24 घंटे में आकाशीय बिजली गिरने से 1 युवक सहित 2 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग झुलस गए। इस घटना से मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है।

जानकारी के मुताबिक भीमपुरा थाना क्षेत्र के चरौंवा गांव में शनिवार शाम पंकज सिंह (33) की आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना के समय पंकज अपने खेत की मेड़बंदी कर रहा था। एक अन्य घटना में भीमपुरा थाना क्षेत्र के मधुकीपुर गांव में बिजली की चपेट में आकर विमला, ओम प्रकाश व छट्ठू झुलस गए। घटना के समय सभी खेत में धान की रोपाई कर रहे थे।

मनियर थाना क्षेत्र के आसना गांव में शुक्रवार शाम छबीला यादव (60) की बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना के समय छबीला अपने घर के पास बैठे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago