Categories: बलिया

बलिया के सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति की बेरहमी से मारपीट के मामले में 2 जीआरपी जवान सस्पेंड

बलिया के सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को चतुर्थ श्रेणी रेल कर्मचारी से मारपीट के मामले में आरोपी जीआरपी सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार रात की है, जहां अमृत भारत के रूप मे चयनित सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर ‘कांटा वाला’ के पद पर तैनात मनोज कुमार को जीआरपी के दो सिपाही हरिशंकर और हृदयेश कुमार ने बेवजह पीट दिया। जान बचाने के लिए मनोज किसी तरह भागकर स्टेशन मास्टर कक्ष में पहुंचे, लेकिन सिपाही वहां भी पहुंच गये। स्टेशन मास्टर दीपक सिंह ने मनोज को बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों सिपाही पिटाई करते हुए मनोज को अपने सरकारी आवास में ले गये।

आरोप है जीआरपी के दोनों सिपाही नशे में धुत थे।
इस घटना की सूचना मिलते ही यातायात निरीक्षक संजय सिंह, स्टेशन डायरेक्टर छपरा राजेश प्रसाद, आरपीएफ के उप निरीक्षक जयेंद्र मिश्रा, जीआरपी थानाध्यक्ष सुभाष यादव, प्रभारी स्टेशन इंचार्ज त्रिलोकी नाथ यादव मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी प्राप्त की। पूछताछ के बाद आरपीएफ एसआई चिकित्सा परीक्षण के लिए मनोज को बलिया ले गए, जहां सदर अस्पताल में मनोज का डॉक्टरी मुआयना हुआ।

बताया जा रहा है कि मनोज मगंलवार को नाइट ड्यूटी पर थे और रात करीब 11.51 बजे अप मालगाड़ी को झंडी दिखाने के लिए वह प्लेटफार्म संख्या दो पर गए थे, तभी आरोपियों ने मनोज की पिटाई कर दी। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष जीआरपी सुभाष यादव का कहना है कि मामले में दोनों आरोपी सिपाही हरिशंकर सिंह और हृदेश कुमार को सस्पेंड कर दिया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago