बलिया में मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार, करोड़ों की हेरोइन बरामद

बलिया में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी गौरव कुमार शर्मा के नेतृत्व में दुबहड़ पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब की तस्करी करने वाले 2 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से 700 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 40 लाख रुपये बताई जा रही है।

बता दें कि प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक कालीशंकर तिवारी, हेड कांस्टेबल रईश अहमद, हेड कांस्टेबल दिनेश विश्वकर्मा और कांस्टेबल पकंज कुमार वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे। तभी चेकिंग के दौरान अनिल सिंह निवासी सोनबरसा थाना बैरिया और रिपुन्जय तिवारी निवासी ग्राम गोपाल पुर थाना बैरिया की हालत संदिग्ध दिखी। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान अभियुक्त अनिल के पास से 400 ग्राम हेरोइन और अभियुक्त रिपुन्जय के पास से करीब 300 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। जब्त की गई हेरोइन की कीमत लगभग 01 करोड़ 40 लाख रूपये है।

जानकारी के मुताबिक, अभियुक्त अनिल सिंह जनपद शाहजहांपुर में हत्या के मामले में वर्ष 2011 में जेल में निरूद्ध था, वहीं इसकी मुलाकात हेरोइन तस्करी में निरूद्ध एक अभियुक्त से हुई। जेल से जमानत पर छूटने के बाद उसी के माध्यम से अनिल सिंह राँची झारखण्ड से हेरोइन तस्करी के अपराध में लिप्त हो गया। वहीं, अभियुक्त रिपुन्जय तिवारी वर्ष 2007 में हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास का दोषी है, जो जमानत पर है। अभी यह जिला बदर भी घोषित किया जा चुका है जिसका समयावधि पूरी हो चुकी है।

अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रधान निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक काली शंकर तिवारी, हेड कांस्टेबल रईश अहमद, हेड कांस्टेबल दिनेश विश्वकर्मा और कांस्टेबल पंकज कुमार शामिल हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago