Categories: बलिया

पीएम श्री योजना में चयनित हुए बलिया के 17 विद्यालय, प्रत्येक स्कूल को मिलेंगे 2 करोड़

पीएम श्री योजना के तहत परिषदीय विद्यालयों को अत्याधुनिक बनाया जा रहा है। इस योजना में बलिया के प्रत्येक ब्लॉक से एक विद्यालय का चयन किया गया है। इस तरह 17 ब्लॉकों से 17 विद्यालयों को चयनित कर विभाग ने शासन को सूची भेजी है।

जिन 17 विद्यालयों का चयन हुआ है, उनमें बैरिया, रेवती, बांसडीह, मनियर, नवानगर, पंद्रह, सीयर, नगरा, रसड़ा, गड़वार, हनुमानगंज, सोहांव, दुबहर, बेलहरी, बेरुआरबारी, चिलकहर, मुरली छपरा ब्लॉक के विद्यालय शामिल हैं। अब इन चयनित स्कूलों में गुणवत्तापूर्व शिक्षा के लिए अत्याधुनिक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे

आधुनिक सुविधाओं के अलावा डेस्क, बेंच, लाइब्रेरी, वाटर कूलर और प्रोजेक्टर आदि उपलब्ध कराए जाएंगे। इन स्कूलों को मॉडल स्कूल के साथ एक अलग पहचान दिलाई जाएगी। इन स्कूलों का चयन होने के बाद 34 करोड़ यानि प्रत्येक स्कूलों को 2-2 करोड़ की राशि दी जाएगी।बीएसए मनिराम सिंह ने बताया कि पीएम श्री योजना के तहत जिले के प्रत्येक ब्लॉक से एक विद्यालय का चयन किया गया है। इसकी सूची शासन को भेज दी गई है। धन स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य के साथ संसाधन मुहैया करा दिए जाएंगे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 day ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago