बलिया- फेफना पुलिस ने 16 लोगों पर धोखाधड़ी व धमकी देने का केस दर्ज

बलिया- फेफना पुलिस ने धोखाधड़ी व धमकी देने के आरोप में गंगहरा गांव के 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।

बता दें की गंगहरा गांव निवासी अधिवक्ता जितेन्द्र कुमार दूबे ने धारा 156 (3) के तहत अपने गांव के कुछ लोगों के खिलाफ न्यायालय में वाद दाखिल किया। न्यायालय को दिये गये आवेदन में उन्होंने लिखा कि कुछ लोगों ने अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र निर्गत कराया है, जबकि वास्तव में उनकी जाति भड़भूजा है, जो पिछड़ी जाति में आते हैं।

दूबे ने बताया कि एक महिला ने 16 जुलाई 2016 को एक बैनामा किया है, जिसमें उसने खुद को अनुसूचित जाति-जनजाति का नहीं होने की बात स्वीकार की है।

जितेन्द्र का कहना है कि चुनौती देने के बाद कास्ट स्कू्रटनी के सदस्यों ने दो मई को उनमें से एक के जाति प्रमाण को भी निरस्त कर दिया है। उन्होंने खुद के खिलाफ पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करने तथा चार्जशीट लगाने का भी आरोप लगाया है।

पुलिस ने इस मामले में रितेश, रोहित, राहुल, दुर्गावती, कमलेश्वर, अनिल, सुदेश्वर, अवधेश, तुलसी, शिवमुनी, विनय, पुष्पा, देवंती, शांति, शशिकला उर्फ बटन तथा पूजा के खिलाफ आठ मई को धारा 211, 420, 467, 468, 471 व 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है।

इस सम्बंध में एसओ फेफना विनीत मोहन पाठक का कहना है कि कोर्ट के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन हो रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago