Categories: बलिया

बलिया में 11 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल

बलिया के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक किशोरी को बहला फुसला कर दुष्कर्म करने के बाद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। इस घटना में पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, घटना 4 अगस्त की है। पीड़ित के पिता ने बताया कि 4 अगस्त को उसकी पत्नी और अन्य परिजन खेत पर गए थे। घर में उनकी 11 वर्षीय नाबालिग बेटी थी। इसी दौरान गांव का नाबालिग लड़की बहला-फुसला कर पड़ोस के घर में ले गया औऱ उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने नाबालिग का अश्लील वीडियो भी बना लिया।

घटना के बाद पीड़ित रोते हुए अपने घर पहुंची और अपनी मां को घटना की जानकारी दी। किशोरी के परिजन लोक-लाज के डर पुलिस के पास नहीं गए। इसी बीच युवक ने किशोरी का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। पिता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों की संख्या अधिक हो सकती है, जो सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया होगा। पीड़ित ने जब आरोपियों का विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट भी की। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है तथा मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए भागदौड़ तेज कर दी है। उधर वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता के परिजन सदमे में हैं। रसड़ा कोतवाली के प्रभारी निरिक्षक क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि घटना अत्यंत ही शर्मनाक है। पीड़िता के पिता के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों के गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। घटना में जितने भी लोग शामिल होंगे, कोई बचेगा नही। सबके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago