Categories: बलिया

बाल झड़ने की समस्या से परेशान होकर शॉपिंग मॉल की मैनेजर ने की आत्महत्या

वाराणसी के लालपुर थाना के अंतर्गत लमही क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मूलत: बलिया की रहने वाली एक युवती ने बाल झड़ने की समस्या से तंग आकर अपनी जान दे दी। इस घटना से महिला के परिवार जन सदमे में हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि 20 साल की श्रेया सिंह लमही क्षेत्र में रहती थी। वह लालपुर स्थित शॉपिंग मॉल में मैनेजर के पद पर काम करती थी। वो अपने बालों को लेकर गंभीर थी। उसके बाल लगातार झड़ रहे थे। लंबे समय से उसका मेडिकल इलाज चल रहा था, लेकिन कोई बेहतर परिणाम नहीं मिला। इससे परेशान होकर महिला ने आत्महत्या कर ली।

परिजन के मुताबिक, श्रेया अवसाद में रही और इसकी प्रमुख वजह उसके बाल झड़ने की समस्या रही। परिवार में माता-पिता एक बड़ी बहन, भाई सहित कुल 5 सदस्य रहते थे, मूलतः यह परिवार बलिया का रहने वाला है और यहां सभी लोग किराए के मकान पर रहते थे। शुक्रवार के दिन दोपहर तकरीबन 2:30 बजे श्रेया घर पर थी जबकि परिवार के सभी सदस्य बाहर थे।

इस दौरान जैसे ही भाई घर पहुंचा बहन को कमरे में फंदे पर लटकता देख उसके होश उड़ गए। उसने मकान में रहने वाले अन्य लोगों और परिवार के सदस्यों को घटना जानकारी दी। बेसुध हालत में माता-पिता और बहन घर पर पहुंचे, जहां रो रो कर उनका बुरा हाल हो गया। बता दें कि श्रेया के बाल लंबे समय से झड़ रहे थे, इस समस्या के लिए वो हर उपाय अपना रहीं थी। घर के सदस्य श्रेया को परेशान न होने की सलाह देते थे, लेकिन ये समस्या श्रेया के दिमाग पर हावी हो गई और उसने आत्महत्या कर ली।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago