बलिया। यूपी में निकाय चुनाव का बिगुल बजने के बाद से सभी पार्टी एक्टिव हो गई हैं। चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों को सूची जारी की है। कांग्रेस से 11 जिलों में अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इन 11 जिलों में पूर्वांचल का बलिया जिला भी शामिल है।
कांग्रेस ने बलिया की ज़िम्मेदारी उमा शंकर पाठक को दी है। उन्हें बतौर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बता दे उमा शंकर पाठक क्रय विक्रय समिति रानीगंज बैरिया के अध्यक्ष हैं। साथ ही प्रमुख संघ आजमगढ मण्डल के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व प्रमुख ब्लॉक बांसडीह भी रहे हैं।
वहीं बलिया जिले की ज़िम्मेदारी मिलने पर उन्होंने पार्टी का आभार जताया। साथ ही कहा कि वह पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…