Categories: बलिया

बलियाः 10 करोड़ से संवरेगा वीर लोरिक स्टेडियम का स्वरुप, ढाई करोड़ की पहली किश्त जारी

बलिया के वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम की तस्वीर अब बदलने वाली है। अब बारिश के समय स्टेडियम में घुटनों तक पानी नहीं भरेगा, टूटी-फूटी बाउंड्री वॉल भी नजर नहीं आएगी, पवेलियन भी पूरी तरह से चकाचक नजर आएगा।

प्रमुख सचिव कल्पना अवस्थी ने खेल निदेशक को पत्र भेजा है। कहा है कि स्टेडियम का नवीनीकरण कार्य कराया जाए। इसके लिए 10 करोड़ रुपए की राशि भी स्वीकृत हुई है। शुरुआती दौर पर ढाई करोड़ की पहली किस्त भी जारी कर दी गई। स्टेडियम के नवीनीकरण का काम उत्तरप्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड (फैकपेड) को कार्यदायी एजेंसी करेगी।

34 लाख रुपए मिट्टी की भराई में खर्च होंगे। साथ ही खेल की सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी ताकि जिले की प्रतिभाओं को अपनी कला निखारने का मौका मिल सके। खेल सुविधाओं के लिए डीपीआर बनाया जा रहा है। जिम्नेजियम अपग्रेडेशन कार्य होगा। कक्ष में बायोमेट्रिक सिस्टम का प्रविधान किया जाएगा।

हालांकि अभी अलग प्रस्ताव बनाने के आदेश हुए हैं। मिट्टी भराई के लिए पांच लाख रुपये अवमुक्त कर दिए गए हैं। इसका कार्य अप्रैल के प्रथम सप्ताह में शुरू कर दिया जाएगा। शासन ने खेल निदेशालय स्तर से परियोजना की सघन मानीटरिग के लिए कहा है। गौरतलब है कि बारिश के समय पूरे स्टेडियम परिसर में पानी भर जाता है। जिसके बाद इसे बंद कर दिया जाता है। अब स्टेडियम का जीर्णोदार होने के बाद इन सभी समस्याओं से निजात मिल सके गी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

7 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago