मिर्जापुर में दर्दनाक सड़क हादसे में बलिया निवासी 1 की मौत, 4 लोग घायल

मिर्जापुर में दर्दनाक सड़क हादसे में बलिया निवासी 1 व्यक्ति की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि बलिया के रहने वाले लोग मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम गए थे। वहां सभी फॉर्च्यूनर से अपने घर बलिया लौट रहे थे। फॉर्च्यूनर पड़री थाना क्षेत्र के भरपूरा हाईवे पर राजपूत ढावा के ठीक सामने पहुंची, इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

कार में सवाल पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने रमेश कुमार (31) निवासी जलालपुर थाना कोतवाली जिला बलिया को मृत घोषित कर दिया। वही मृतक के बड़े भाई चालक विनोद कुमार (38), रवि कुमार गुप्ता (30)  निवासी देवरिया, आशुतोष सिंह निवासी रीवा, अमित गर्ग निवासी छतरपुर मध्य प्रदेश को हल्की चोटे आई। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बड़े भाई की लिखित सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अजित श्रीवास्तव ने बताया कि फार्च्यूनर पलटने से एक की मौत हो गई। चार लोग घायल हुए है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago