Categories: बलिया

बलिया में अलग अलग हादसों में 1 की मौत, 2 घायल

बलिया में अलग अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है वहीं घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।
जानकारी के मुताबिक रसड़ा-कासिमाबाद मार्ग स्थित सिधाएगर घाट बैरियर के पास सोमवार की शाम बस की टक्कर से सिलहटा के बेरहौना निवासी विद्यासागर उर्फ घुरहू राजभर (45) पुत्र स्व. ब्रह्मदेव राजभर की मौत हो गयी। हादसे से आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ एसएन बैस, नायब तहसीलदार रोशन सिंह व कोतवाल हिमेन्द्र सिंह ने परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
दूसरे हादसे रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में हुए। जहां रसड़ा-बलिया मार्ग पर माधोपुर चर्च पास के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार चिंतामणिपुर निवासी दिलीप उपाध्याय (44) घायल हो गये। वहीं, सकलही के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से संवरा निवासी बाइक सवार प्रमोद गुप्त (46) घायल हो गए। दोनों को सीएचसी रसड़ा से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago