1 जुलाई से 13 अंकों का हो जाएगा आपका मोबाइल नंबर?

इन दिनों मोबाइल नंबर के 13 डिजिट के होने की अटकलबाजी जोरों पर है। बताया जा रहा है कि भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) मौजूदा मोबाइल नंबर को 10 के बजाय 13 डिजिट का करने जा रही है। अब सरकारी दूरसंचार कंपनी ने इस पर स्थिति स्पष्ट की है। बीएसएनएल ने बताया कि कंपनी M2M या मशीन-टू-मशीन M2M कम्यूनिकेशन के लिए 13 डिजिट के नंबरों का इस्तेमाल करेगी। इसका आम आदमी के मोबाइल नंबर से कोई लेनादेना नहीं है। बीएसएनएल ने सभी स्टेकहोल्डर्स को 1 जुलाई से पहले इसके अनुरूप अपने सिस्टम को एडजस्ट करने की सलाह दी है। मौजूदा 10 डिजिट के M2M नंबर से 13 डिजिट में लाने की प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। M2M कम्यूनिकेशन की नई व्यवस्था को 31 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। दूरसंचार विभाग के निर्देश के बाद यह कदम उठाया गया है। दूरसंचार कंपनियों को इसके अनुसार ही बदलाव करने होंगे।

M2M कम्यूनिकेशन में बदलाव से बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। M2M कम्यूनिकेशन के तहत नेटवर्क डिवाइस के बीच सूचनाओं का आदान प्रदान होता है। इसके आधार पर ही किसी तरह के कदम उठाए जाते हैं। बता दें कि M2M कम्यूनिकेशन का इस्तेमाल आमतौर पर वेयरहाउस मैनेजमेंट, रोबोटिक्स, ट्रैफिक कंट्रोल, लॉजिस्टिक्स सर्विसेज, सप्लाई मैनेजमेंट, रीमोट कंट्रोल आदि में किया जाता है। इसके अलावा इंटरनेट के क्षेत्र में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

बीएसएनएल ने जेडटीई टेलीकॉम इंडिया लिमिटेड और नोकिया सॉल्यूशंस एंड नेटवर्क इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को पत्र के जरिये M2M कम्यूनिकेशन में बदलाव की जानकारी दी गई है। सरकारी दूरसंचार कंपनी ने दोनों कंपनियों को इसके अनुसार अपने सिस्टम में बदलाव करने को कहा है। इस बदलाव को लेकर बीएसएनएल के उपभोक्ताओं में मोबाइल नंबर के दस के बजाय ग्यारह डिजिट के होने की आशंका बैठ गई थी। बीएसएनएल द्वारा दोनों कंपनियों को लिखे पत्र से यह तय हो गया है कि M2M कम्यूनिकेशन में बदलाव वर्ष 2019 में पूरी तरह से प्रभावी हो जाएंगे। संबंधित कंपनियों को उसी के हिसाब से बदलाव भी करने होंगे। विशेषज्ञों की मानें तो संचार सेवा को दुरुस्त करने के लिए समय-समय पर ऐसे कदम उठाए जाते हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago