बलिया- 4 साल की बच्ची से रेप का आरोप, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

बलिया
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को 4 साल की लड़की के साथ  दुष्कर्म की वारदात हुई। दुष्कर्म की शिकार हुई लड़की की हालत बिगड़ जाने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
अपने घर के पास खेल रही थी। लड़की के पिता मजदूरी के लिए गांव में गए हुए थे और मां घर में खाना बना रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी बृजेश कुमार बच्ची को टॉफी देकर खेत में ले गया और लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। खून से लथपथ 4 साल की मासूम रोते-रोते घर पहुंची।
आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर
पीड़िता के माता-पिता अपनी बेटी को लेकर रसड़ा कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 376, 3/4 पॉक्सो ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।

आरोपी किशोर गिरफ्तार
क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार चौधरी और प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद यादव ने बताया कि दुराचार के आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर संरक्षण गृह भेज दिया गया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago