1 करोड़ 36 लाख के गबन के आरोप में दो रजिस्ट्रार कानूनगो निलंबित

बलिया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारोत ने गबन के आरोप में दो रजिस्ट्रार कानूनगो को निलंबित कर दिया हैं। उन्होंने बताया कि श्रीश्री भगवान यादव व श्री सुशील कुमार ओझा तत्कालीन रजिस्ट्रार कानूनगो (राजस्व निरीक्षक कार्यालय) तहसील बलिया को वर्ष 2016-17 में तहसीलदार बलिया के नाम से संचालित भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा बलिया के दैवी आपदा खाता से अनाधिकृत रूप से रुपया 1 करोड़ 36 लाख 24 हजार 3 सौ आठ के गबन, दुर्विनियोग, चेकों के रख -रखाव ,चेक बुक गायब करने जैसे गंभीर वित्तीय अनियमितताओं आदि के आरोप में अनुशासनिक कार्रवाई प्रस्तावित है ।

श्रीश्रीभगवान यादव राज रजिस्ट्रार कानूनगो बेल्थरा रोड व श्री सुशील कुमार ओझा को रजिस्ट्रार कानूनगो सिकंदरपुर को जिला अधिकारी द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इन दोनों रजिस्टार कानूनगो के विरुद्ध प्रचलित इस विभागीय कार्रवाई की जांच के लिए उप जिला अधिकारी सिकंदरपुर को नामित किया गया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago