बलिया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारोत ने स्टीकर लगे फलों की बिक्री की रोकथाम लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को व्यापक दिशा निर्देश दिए हैं ।
जिलाधिकारी के निर्देश पर आज अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंघल की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट में किया गया ,जिसमें सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वह अपने क्षेत्र में व्यापक रूप से निरीक्षण करें तथा जहां पर स्टीकर लगे हुए फल बिक्री पाए जाएं उन्हें नष्ट किया जाए।
उनकी रोकथाम के लिए प्रभावी इंतजाम किए जाए क्योंकि स्टीकर लगे फल मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं ।उन्होंने निर्देशित किया है इस संबंध में जनमानस को भी जागरूक किया जाए कि वह स्टिकर लगे फलों का उपयोग न करें तथा इसका कारोबार करने वाले लोगों को भी इस बारे में जागरूक किया जाए।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…