स्टैण्ड की मांग को लेकर चौथे दिन भी हड़ताल जारी, नहीं चले वाहन

बलिया। पिछले चार दिनों से शहर के माल गोदाम रोड स्थित वाहन स्टैंड के हटाए जाने के विरोध में हड़ताल पर उतरे टेंपो, जीप, बस मालिकों के वाहन न चलाए जाने से यात्रियों की काफी फजीहत हो रही है। हड़ताल के चलते लोगों का कहीं आना जाना दूभर हो गया है। वाहन मालिकों और जिला प्रशासन के इस निर्णय के बीच आम नागरिकों की खूब फजीहत हो रही है। जिन्हें कोई आने जाने के लिए कोई साधन इस सड़क पर कहीं उपलब्ध नहीं है और तो और प्राइवेट वाहनों से विद्यालय जाने वाले बच्चों तथा शिक्षिकाओं शिक्षकों को भी विद्यालय आने जाने में घोर कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में इस समस्या के निदान के लिए जिला प्रशासन की ओर से कोई उचित कदम न उठाये जाने से वाहन ​मालिक समेत आम लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

अब सवाल यह उठता है कि वाहन स्वामियों की मांग और जिला प्रशासन की इस निर्णय का समाधान कब तक होगा यह समझ से परे है हालांकि इस समय जो हालात हैं। इस पर गंभीरता से विचार करते हुए जिला प्रशासन को भी इन वाहन स्वामियों की मांग की तरफ ध्यान देना होगा। आखिरकार इतने बड़े पैमाने पर वाहन स्वामी अपना स्टैंड कहां बनावे।

जिला प्रशासन का कहना है कि कदम चौराहे पर स्टैंड बनाया जाए तो जिला प्रशासन कदम चौराहे का स्थलीय निरीक्षण करें। जहां स्टैंड तो दूर वाहनों को खड़ा करना भी काफी मुश्किल है। समय रहते अगर इन वाहन मालिकों के लिए शहर में ही कहीं पर्याप्त जगह नहीं दिया गया तो यह समस्या लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही हैं। आखिर कितने दिन लोग अपना जरूरी काम छोड़कर घर में बैठे रहे। क्षेत्रीय लोगों ने इस समस्या के त्वरित समाधान की मांग करते हुए जिला प्रशासन को हस्तक्षेप करने के लिए अनुरोध किया है। वही जनप्रतिनिधि भी मामलें में चुप्पी साधे हुए है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago