सेल्समैन की हत्या से गुस्साएं लोगों ने लगाया जाम, प्रशासन में हड़कंप

बलिया। जनपद के नगरा ​थाना क्षेत्र के ताड़ीबड़ा गाँव स्थित अनुराग इंडेन गैस एजेंसी के सेल्समैन नंदकिशोर की हत्या व लूट के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने सेल्समैन के शव को सड़क पर रखकर शुक्रवार की सुबह सड़क पर उतर आए। जिससे सड़क पर जाम लग गया। सड़क जाम की खबर मिलते ही प्रशासन हलकान हो गया। ग्रामीणों की मांगे माने के बाद साढ़े चार घण्टे बाद जाम समाप्त हुआ।

उल्लेखनीय है कि नगरा थाना क्षेत्र के ताड़ी बड़ा गाँव स्थित अनुराग इंडेन गैस एजेंसी के सेल्समैन नंदकिशोर की गुरुवार को दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पैसो के भरा बैग लेकर भाग गए। सूचना पर पहुँची पुलिस तुरन्त सेल्समैन के शव को लेकर बलिया चली गई।जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश था। पुलिस सेल्समैन की पत्नी रीता देवी के तहरीर पर हत्या व लूट का मुकदमा अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध दर्ज कर ली।

उधर पोस्टमार्टम के बाद सेल्समैन का शव शुक्रवार को भोर में ज्यो ही घर पहुचा तो रुदन क्रंदन शुरू हो गया।शव घर पर पहुचने की खबर फैलते ही सैकड़ो ग्रामीण महिला व पुरुष शव के पास इक्कठा हो गए और शव को लेकर नगरा भीमपुरा मुख्य मार्ग के तरफ बढ़ने लगे।पुलिस इन्हें मुख्य मार्ग पर आने से रोकने का प्रयास किया किन्तु आक्रोशित ग्रामीण नही माने और नगरा भीमपुरा मार्ग के इंग्लिशिया गाँव के पास सड़क पर उतर आए।

शव को सड़क पर रखकर पुलिस के खिलाफ आक्रोशित ग्रामीण जमकर नारे बाजी करने लगे।सड़क पर उतरने के कारण वाहनों का आवागमन ठप हो गया तथा दोनो तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

ग्रामीण पूर्व मंत्री घूरा राम के आने की जिद पर अड़े थे।उधर जाम की सूचना पर एडिशनल एसपी विजयपाल सिंह,सीओ रसड़ा केपी सिंह,एसडीएम बेल्थरारोड राधेश्याम,तहसीलदार रसड़ा शिवधर राम के अलावे भारी पुलिसफोर्स व पीएसी मौके पर पहुँच गई।

प्रशासन जाम पर बैठी महिलाओ को समझाने का प्रयास किया तो वे पूर्व मंत्री घूरा राम को बुलाने की जिद पर अड़ी रही।दोपहर में जामस्थल पर पूर्वमंत्री घूरा राम पहुँचे तो ग्रामीणों की मांग के अनुरूप मृतक की पत्नी को एजेंसी पर काम, दोनो बच्चों की पढ़ाई तथा बेटी की शादी का खर्च वहन करने के साथ सवा लाख रुपया देने का वादा किया, वही प्रशासन द्वारा किसान बीमा दुर्घटना का लाभ देने के वादे के साथ ग्रामीणों ने रोड जाम साढ़े चार घण्टे बाद समाप्त कर दिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago