बलिया। जनपद का विकास खंड मनियर के ग्राम पंचायत सरवार ककरघट्टी गांव में ऐसा महिला ऐसी भी है। जिसके पास सरकार की कोई योजना पहुंच नहीं सकी है। बल्कि सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर केवल छला गया है।
जी हां हम बात कर रहे है उक्त निवासी वेदनी पत्नी गुद्दी चौहान जो बेहद ही गरीबी में अपना जीवन गुजार रहे है। दो वक्त की रोटी के लिए पति को वृद्धा अवस्था में गिट्टी फोड़ कर परिवार का भरण पोषण करना पड़ता है। ना उनके पास आवास। वहीं आवास दिलाने के नाम पर उन्हें धन वसूली भी गयी। बावजूद अब तक आवास से महरूम है।
वर्षों से बेदनी पत्नी गुद्दी चौहान झोपड़े में गुजारा कर रही है, ना ही इनके पास आवास है न ही पानी पीने के लिए हैंडपंप। शौचालय एवं उज्जवला गैस योजना का लाभ तो दूर की बात है।
जब आवास के संदर्भ में बेदनी से पूछा गया तो बताया कि दो माह पूर्व एक किसी अधिकारी के साथ ग्राम प्रधान का पुत्र आया था और गांव के लोगों सहित उसका भी फोटो मोबाइल में खींचा तथा दो दो सौ रुपए हर परिवार से वसूला। कहा कि तुम लोगों का आवास पास कराना है। दो माह बीत गया अभी तक आवास की टकटकी लगाई हुई है ।
ज्ञात हो कि करीब एक वर्ष पूर्व तत्कालीन जिलाधिकारी बलिया सुरेंद्र विक्रम सिंह के इसी गांव में लगे चौपाल में भी आवास के लिए वेदनी ने आवेदन दिया था ।उसका नाम अंत्योदय कार्ड के लिस्ट में भी है और राशन भी उठाती है। उनका बृद्ध पति गुद्दी चौहान दूसरे के यहां गिट्टी फोड़ कर परिवार का भरण पोषण करते है।
कुछ ऐसी ही स्थिति बेदनी के पड़ोसी ढेलिया पत्नी स्वर्गीय मोती चौहान की है ।यह भी अकेले झोपड़ी लगाकर उसी में भोजन बनाती है ।इसे भी किसी प्रकार की सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला है।
इस संदर्भ में मनियर खंड विकास अधिकारी नंदलाल से पूछे जाने पर बताए कि नाम आवास के लिस्ट में होगा। यदि नहीं होगा तो जांच कर लिस्ट में डाला जाएगा ।जब यह पूछा गया कि क्या आप कंफर्म है की आवास की सूची में इनका नाम है तो वह इस पर कहे कि कल दोपहर देख कर बताऊंगा।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…