मनबढ़े युवकों ने वकील को किया जख्मी, शिक्षक भाई का तोड़ा हाथ

बलिया। जनपद के कस्बा नगरा बाजार में रविवार की सुबह मनबढो युवकों ने वकील पर हमला बोल गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। वहीं बचाने गये उनके भाई से उलझकर उन्हें भी घायल कर दिया। पीड़ित वकील में मनबढ़ो के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है। वहीं वकील के साथ हुए मारपीट से वकीलों में आक्रोश है। उन्हें पुलिस से मनबढो युवकों के खिलाफ तुरंत कार्यवाही की मांग की।

बताया जाता है कि नगरा थाना क्षेत्र के पड़री निवासी एडवोकेट सुनील कुमार श्रीवास्तव गांव से नगरा बाजार किसी काम से आए थे। इसी बीच बाजार में ही मनबढ़ युवक ने किसी बात को लेकर नोकझोक शुरू कर दिया। देखते ही देखते युवक और उसके साथ के लोगो ने हमला बोल दिया। जानकारी ​मिलते ही वकील के शिक्षक भाई अजय पर हमला बोल दिया युवकों ने उन पर रॉड से हमला कर दी। जिससे उनकी बाह टूट गयी।

वकील ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी है। वही घायल वकील व शिक्षक का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पर हुआ। जहाँ शिक्षक की स्थिति गम्भीर देख चिकित्सक ने बलिया के लिए रेफर कर दिया। वकील पर हमला की जानकारी होते ही एक दर्जन वकील संजय चौहान,त्रिलोकी सिंह के नेतृत्व में थाने पहुंचकर घटना की जानकारी ली।वकील पर हुए हमले से वकीलों में आक्रोश है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 days ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

4 days ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

6 days ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

7 days ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

7 days ago

बलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…

7 days ago