सिकन्दरपुर: नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख की ठगी, गिरफ्तार

 

सिकंदरपुर (बलिया) पिछले कई दिनों से नगर के कई व्यापारियों द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर रुपयों की ठगी करने वाले शातिर की शिकायत पुलिस से कर रहे थे, पुलिस ने इस प्रकरण को तत्काल संज्ञान में लेते हुए इस शातिर अपराधी को पकड़ने के लिए अपने मुखबिरों को काम पर लगा दिया, आज शनिवार को एक मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष अनिल चंद तिवारी व चौकी प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय संयुक्त रुप से अपनी टीम के साथ कार्यवाही करते हुए उक्त अपराधी को कस्बा क्षेत्र सिकन्दरपुर से दबोच लिया। पुलिस सूत्रों के जानकारी के अनुसार गिरफ्तार युवक का नाम नवीन कुमार पुत्र कुंवर राय निवासी रामपुर महावल नई बस्ती कोतवाली बलिया बताया जा रहा है,पुलिस ने जब कड़ाई के साथ इस शातिर से पूछताछ की तो उक्त अपराधी ने स्वीकार किया कि वह अभी तक नौकरी दिलाने व जोइनिंग लेटर देने के नाम पर लगभग 1,50,0000 रुपए की ठगी कर चुका है, इस शातिर के खिलाफ जिले के अन्य थानों में भी कई मामले वांछित है। पुलिस ने अपनी तत्परता दिखाते हुए इस शातिर अपराधी को 419, 420, 406, 467, 468, 471 धाराओं के तहत जेल भेज दिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago