बलिया। जनपद के बैरिया क्षेत्र के श्रीसुदृष्टि बाबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय सुदिष्टपुरी में एमए हिन्दी, समाजशास्त्र फर्स्ट समेस्टर के 46 छात्र-छात्राओं का प्रवेश पत्र नहीं आने के विरोधस्वरूप तीसरे दिन महाविद्यालय में आमरण अनशन 55 घंटे बाद समाप्त हो गया।
श्री सुदिष्ट बाबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय सुदिष्टपुरी में चल रहे छात्रो के अनशन को मंगलवार को उपजिलाधिकारी लाल बाबू दुबे ने अनशनकारी छात्र नेता विकास कुमार गुप्ता को जूस पिलाकर समाप्त कराया। अनशन स्थल पर शाम करीब पांच बजे उपजिलाधिकारी ने बताया कि विश्विद्यालय कुलपति व जिलाधिकारी/प्रशासनिक अधिकारी ने आश्वसत किया है,कि छात्रो के भविष्य को बरबाद नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए आज ही परीक्षा समिति की एक आपात बैठक बुलाई गई है। इसमें छात्रो के हीत पर विचार किया जाएगा। इस मौके पर क्षेत्रधिकारी उमेश कुमार यादव, बैरिया एसएचओ अनिल चंद्र तिवारी,कस्बा चौकी प्रभारी विरेन्द्र प्रताप दुबे, उपनिरीक्षक शिवकुमार यादव आदि उपस्थित रहे।
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…