संदिग्ध परिस्थिति में ससुराल से गायब हुई विवाहिता, तलाशने में जुटी पुलिस

बलिया। जनपद के बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के पिपरपाती गांव में बुधवार शाम से ही एक विवाहिता
सन्दिग्ध परिस्थिति में गायब हो गई। विवाहिता के भाई ने पुलिस को जानकारी देते हुए ससुराल वालों पर विवाहिता को साजिश के तहत गायब करने का आरोप लगाते हुए हत्या की भी अंदेशा जताया है। वहीं पुलिस पुलिस मामले की तफशीर शुरू कर दी है। घटना के बाद से ही विवाहिता के ससुराल वाले घर छोड़ कर फरार हो है। घटना के चौबीस घंटा बीत जाने के बाद भी पुलिस को ना विवाहिता नहीं मिल सकी है। पुलिस की तलाश जारी है।

घटना के बारे में बताया जाता है कि नरही थाना क्षेत्र के इच्छाचौबे के पुरा निवासी हीरालाल यादव की पुत्री रेनू कुमारी का विवाह बीते वर्ष 2017 मेें बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पिपरपाती गांव निवासी चंद्रमोहन यादव से हुई थी। विवाहिता के भाई की माने तो तब से उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। जिससे वे काफी दुखी रहती थी।

विवाहिता के भाई शमशेर यादव का कहना है कि उन्हें अंदेशा है कि कहीं उसकी बहन की हत्या कर शव को अन्यत्र ठिकाने लगा दिया गया हो। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है।

घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौका मुआयना कर विवाहिता की खोजबीन शुरू कर दी। वहीं घटना के बाद ही ससुराल के लोग फरार है। विवाहिता के मायके वालों की मानें तो पुलिस छानबीन को गंभीरता से नहीं ले रही है। घटना के चौबीस घंटे बाद ही विवाहता का कुछ अता पता नहीं है। पुलिस की तलाश जारी है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago