शिवपाल यादव का बड़ा ऐलान, यूपी की सभी 80 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे

समाजवादी पार्टी से अलग होकर समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। शिवपाल सिंह ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि वह आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा प्रदेश की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। यूपी के बागपत में पत्रकारों से बात करते हुए शिवपाल ने कहा कि उन्होंने अपमानित और अपेक्षित होकर इस मोर्चे का निर्माण किया है।

इस दौरान समाजवादी पार्टी के इस पूर्व दिग्गज ने घोषणा करते हुए कहा कि मोर्चा राज्य की सभी सीटों पर अपने लोकसभा उम्मीदवार उतारेगा। अमर सिंह और अपने बीच सांठ-गांठ के आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि उनके सेक्युलर अभियान को बाधित करने के लिए ऐसा प्रचार किया जा रहा है। शिवपाल सिंह ने कहा कि वह छोटी पार्टियों से गठबंधन करेंगे।

इस मौके पर उनके साथ कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम भी मौजूद थे जिन्होंने 2014 का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था। इससे पहले शिवपाल सिंह ने कहा था कि समाजवादी पार्टी में लगातार उन्हें अपमानित किया जा रहा था। शिवपाल ने कहा कि जिन लोगों ने पार्टी को खड़ा करने में अपना खून-पसीना एक किया उन्हें ही किनारे कर दिया गया।

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए एख इटंरव्यू में शिवपाल सिंह ने कहा था कि समाजवादी पार्टी में जो कुछ भी चल रहा है उससे मुलायम सिंह भी काफी दुखी हैं। मुलायम को भी पार्टी में आदर-सम्मान नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को सपा में नजरदांज किया गया उन्हें वो अपने साथ लाने की कोशिश करेंगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago