बलिया- विधायक संग डीएम-एसपी ने किया बाढ़ क्षेत्र का दौरा, सुना बाढ़पीड़ितों का दर्द

घाघरा नदी के तल्ख तेवर को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय है। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत भी स्वयं बाढ़ क्षेत्र में लगातार दौरा कर हर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। शनिवार को उन्होंने बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह के साथ नाव से जाकर बाढ़ से घिरे लोगों का हाल जाना। एनडीआरएफ की नाव से अठगावा गए। वहां से टोला फतेह राय, बैजनाथ टोला, बकुल्हां, बकुल्हां पूर्वी में जाकर बाढ़ पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि उनको किसी प्रकार की तकलीफ नहीं होगी। हर पीड़ित परिवार को राहत सामग्री का पैकेट व 10 किलो आलू उपलब्ध कराया जाएगा।

शनिवार की जल्द सुबह ही डीएम-एसपी बाढ़ क्षेत्र में पीड़ितों का हाल जाना निकल पड़े। चांददियर पुलिस चौकी पर बाढ़ प्रभावित इलाकों की जानकारी लेने के बाद बीएसटी बंधे पर नई बस्ती के सामने गए। वहां से बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह के साथ एनडीआरएफ की नाव पर सवार होकर अठगावा जाकर बाढ़पीड़ितों से मिले। तहसीलदार को निर्देश दिया कि जिनके घर पानी से घिर चुके हैं उनको राहत सामग्री का पैकेट तत्काल दिया जाए। लगातार इस क्षेत्र में आकर पीड़ितों की जरूरतों के बारे में पूछताछ करते रहें। विधायक सुरेंद्र सिंह ने भी बाढ़ प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाया कि इस आपदा की घड़ी में वह उनके साथ हैं। हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर रहने की बात कही। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली, एसडीएम बैरिया लालबाबू दूबे, तहसीलदार बैरिया गुलाब चन्द्रा, सीओ उमेश कुमार साथ थे।

*गांव वालों को दी राहत मिलने वाली खबर*
– बैरिया तहसील क्षेत्र के बाढ़ के पानी से घिरे गांव में भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने राहत मिलने वाली जानकारी दी। बताया कि पानी का स्तर घट रहा है। निश्चित रूप से इससे काफी राहत मिलने की संभावना है। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि हर स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन तैयार है। जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत सामग्री के पैकेट पीड़ितों में वितरित किया जाएगा।

*एनडीआरएफ की दो टीमें जिले में*
जिलाधिकारी ने बताया कि एनडीआरएफ की दो टीमें जनपद में बुला ली गई हैं। हालांकि बहुत खतरनाक स्थिति नहीं है लेकिन नदी का जलस्तर खतरा बिंदु पार करने के बाद एहतियात के तौर पर ये टीमें बुलाई गई हैं। एक टीम बैरिया तहसील में और दूसरी टीम बांसडीह तहसील में है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में टीम के जवान लोगों का सहयोग भी कर रहे हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago