विद्युत उपकेंद्रों का विधायक ने किया दौरा, गायब मिले अधिकारी, कर्मी भी गैरहाजिर, शिकायत दर्ज

बलिया- सूबे में सरकारी डिपार्टमेंट  की  हालत किसी से छुपी नहीं है इसका अंदाज़ा बैरिय विधायक  के औचक निरीक्षण में पता चला।

दरअसल बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने बैरिया के दो विद्युत उपकेंद्रों का सोमवार को औचक निरीक्षण किया।

आश्चर्य की बात यह थी कि इस दौरान किसी भी विद्युत उपकेंद्र पर जेई, एई या अन्य विभागीय कर्मचारी नहीं मिले। दोनों ही जगहों पर बस ठेकेदार के एक-एक मुलाजिम मौजूद थे।

 

उनसे विधायक ने पूछा कि कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका कहा है, तो उन लोगों ने बताया कि जेई उपस्थिति पंजिका अपने साथ लेकर आते- जाते हैं।

विधायक ने शिकायत पंजिका पर शिकायत दर्ज की। उसके बाद मौके से ही मोबाइल फोन से अधीक्षण अभियंता व जिलाधिकारी से वार्ता की।

विधायक ने कहा कि इस उमस भरी गर्मी में बिजली नहीं रहने पर जनता जनार्दन को भारी असुविधा हो रही है।

ऐसे में बिजली विभाग के कर्मियों के लगातार अनुपस्थित रहने से समस्या और विकट हो जा रही है। आखिर जनता अपनी शिकायत करे तो किससे।

अधीक्षण अभियंता ने विधायक को आश्वस्त किया कि अनुपस्थित रहने वाले सभी विद्युत कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उनका एक दिन का वेतन काटा जाएगा, साथ में उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया जाएगा।

विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि विद्युत विभाग के कर्मियों व अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की प्रति हमें भी उपलब्ध कराई जाए। इस पर अधीक्षण अभियंता ने कहा ऐसा ही होगा।

वहीं जिलाधिकारी ने भी विधायक को आश्वस्त किया कि इस मामले में जरूरी कार्रवाई का निर्देश जारी करूंगा। साथ ही बिजली व्यवस्था सुधरे, इसके लिए सख्त हिदायत भी दूंगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago