विद्यालय में नाच-गाना होने पर बीएसए ने किया प्रधानाध्यापक को निलंबित

बलिया। शिक्षण अवधि में नाच-गाना आयोजित होने के आरोप में रेवती शिक्षा क्षेत्र के आसमान ठोठा प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक गोरखनाथ यादव को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी संतोष राय ने निलंबित कर दिया है। न्यूज चैनलों पर खबर चलाए जाने के बाद खंड शिक्षाधिकारी की संस्तुति पर यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।

बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित करते हुए कहा है कि इनके विद्यालय में शिक्षण अवधि में नाच गाना हुआ। जबकि शिक्षण कार्य बरामदे में हुआ। विद्यालय में जब नाच गाना हो रहा था, तब तत्काल इसकी सूचना प्रधानाध्यापक ने उच्चाधिकारियों को नहीं दी। उन्होंने बताया कि यह कृत्य सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का भी उल्लंघन है। उन्होंने बताया कि यह आचरण अधयापक सेवा नियमावली के भी विरुद्ध है। लिहाजा संबंधित शिक्षक को निलंबित करते हुए इसकी जांच मुरलीछपरा के एबीएसए हेमंत मिश्र को सौंपी गई है। जो पंद्रह दिनों में जांच रिपोर्ट सौंपेंगे। बीएसए की इस कार्रवाई से हड़कम्प है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago