एक लाख रूपये के नकली नोट के साथ तीन गिरफ्तार

बलिया। जनपद पुलिस ने नकली नोटों के साथ कारोबार करने वाले करीब एक लाख रूपये के जाली नोटों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। दावा है कि पकड़े गये आरोपी बिहार में इन नकली रूपयों को बदल कर आर्थिक लाभ कमाते थे। पुसिस ने जाली नोटों को कब्जे में लेकर तीनों को चालान कर​ दिया।

पुलिस की माने तो प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बलिया एवं प्रभारी स्वाट टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज बहादुरपुर में नोटों को दुकानों पर सामान खरीद कर बदलने की कोशिश कर रहें थे कि दुकान दारों को शंका हो गयी तो हम दूसरी जगह जा रहे थे कि पकड़ लिये गये। पूछताछ के दौरान उन्होंनें अपना नाम अमित कुमार सिंह, श्रवण कुमार शाह व अर्जुन राय को बहादुरपुर पुलिया पास धर दबोचा। छानबीन के दौरान उनके पास से एक लाख रुपये के जाली नोट मिले।

पुछताछ में बताया गया कि इन नोटों को बिहार से लाते हैं और इनको बदल कर आर्थिक लाभ प्राप्त करतें हैं, बताये कि 500 रु0 को 400 रुपये में, 200 रुपये को 150 रुपये में व 100 रुपये को 80 रुपये में ले-देकर बदल देते हैं और इनसे लाभ प्राप्त करते हैं ।

इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में शशि मौली पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक कोतवाली,विनीत राय प्रभारी स्वाट टीम जनपद बलिया रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

3 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

3 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

3 days ago