वाराणसी-बलिया रेलखंड पर तीन पैसेेंजर ट्रेनें 19 तक रहेंगी निरस्त

वाराणसी-बलिया रेलखंड के गाजीपुर सिटी, शाहबाज कुली और युसुफपुर स्टेशनों के मध्य नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 19 मार्च तक वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी समेत तीन पैसेंजर ट्रेनें निरस्त रहेंगी। जबकि कुछ गाड़ियों का रूट छोटा करने और कुछ का समय परिर्वतन किया गया है। नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते डेढ़ से आठ घंटे तक का ब्लॉक लिया जाएगा। स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि 19 मार्च तक तीनों स्टेशनों के बीच मेगा ब्लॉक लिया है। 19 तक पैसेंजर गाड़ियों को निरस्त करने, कुछ गाड़ियों का रुट छोटा करने व कुछ गाड़ियों का समय परिवर्तन किया गया है। मेगा ब्लॉक के चलते अप/डाउन वाराणसी सिटी-फेफना डेमू , अप/डाउन औड़िहार-शाहगंज सवारी गाड़ी और अप/डाउन वाराणसी सिटी-बलिया सवारी गाड़ी 19 मार्च तक निरस्त रहेगी।

18 मार्च तक अप/डाउन छपरा-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी बलिया स्टेशन तक ही चलेगी और यहीं से बनकर छपरा को रवाना की जाएगी। वहीं, 18 मार्च को अप बरौनी -गोंदिया एक्सप्रेस 20 मिनट ढोंडाडीह स्टेशन पर एवं 20 मिनट शहबाजकुली स्टेशन पर कंट्रोल की जाएगी। अप मुजफ्फरपुर-लोकमान्य तिलक पवन एक्सप्रेस 30 मिनट ढोंडाडीह स्टेशन और अप अंबाला-मुजफ्फरपुर हरिहरनाथ एक्सप्रेस 35 मिनट शहबाजकुली स्टेशन पर कंट्रोल होगी। 18 मार्च को ही डाउन वाराणसी सिटी-बलिया डेमू गाड़ी को वाराणसी सिटी से दो घंटे और 19 मार्च को डाउन वाराणसी सिटी-बलिया डेमू गाड़ी को वाराणसी सिटी से एक घंटे विलम्ब से चलाया जाएगा। 19 मार्च को अप छपरा-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी एक घण्टे और 19 मार्च को डाउन वाराणसी सिटी-गाजीपुर सिटी डेमू को गाजीपुर सिटी में एक घंटे 30 मिनट कंट्रोल किया जायेगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago