आईएएस अफसरों का तबादला करने के बाद अब योगी राज में 43 आईपीएस अफसरों का भी तबादला कर दिया गया है. माना जा रहा है कि लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था के मद्देनजर और यूपी चुनाव में मिली करारी हार की वजह से योगी सरकार ने यह तबादले किए गए हैं.
शुक्रवार हुए आईएएस अफसरों के तबादले में गोरखपुर के जिलाधिकारी राजीव रौतेला को देवीपाटन का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है. कानपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के विजयेन्द्र पाण्डियन को गोरखपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है. केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे राजीव कपूर पिकप के नये अध्यक्ष होंगे जबकि आलोक सिन्हा को अपर मुख्य सचिव (वाणिज्य एवं मनोरंजन कर) नियुक्त किया गया है. अनूप चंद्र पाण्डेय को अपर मुख्य सचिव (अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास) बनाया गया है. उन्हें एनआरआई विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. बरेली के जिलाधिकारी राघवेन्द्र विक्रम सिंह को विशेष सचिव (कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा) नियुक्त किया गया है.आपको बता दें कि 2 फरवरी को भी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था के मद्देनजर योगी सरकार ने शुक्रवार को 25 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए थे. सुजीत पांडेय को लखनऊ परिक्षेत्र का नया आईजी बनाया गया था.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…