लोकसभा चुनाव- राजा भैय्या की पार्टी ने दो सीटों पर उतारे प्रत्याशी

निर्दलीय विधायक एवं पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैय्या ने भी शुक्रवार को अपनी नवगठित पार्टी से दो प्रत्याशियों को लोकसभा चुनाव में उतार दिया। उन्होंने अपने प्रभाव वाले दो संसदीय क्षेत्रों प्रतापगढ़ व कौशाम्बी से प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। चुनाव आयोग ने उनकी पार्टी को फुटबाल खेलता खिलाड़ी चुनाव चिह्न आवंटित किया है।

जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के अध्यक्ष राजा भैय्या ने प्रतापगढ़ से पूर्व सांसद एवं एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल तथा कौशाम्बी से पूर्व सांसद शैलेन्द्र कुमार को प्रत्याशी घोषित किया है। अक्षय प्रताप सिंह वर्ष 2004 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर प्रतापगढ़ से सांसद चुने गए थे। साल 2009 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमारी रत्ना सिंह ने उन्हें पराजित कर दिया था। मौजूदा समय में वह विधान परिषद के सदस्य हैं। वह राजा भैय्या के चचेरे भाई भी हैं।

पार्टी के दूसरे प्रत्याशी शैलेन्द्र कुमार भी पूर्व में समाजवादी पार्टी के ही टिकट पर कौशाम्बी के ही सांसद रहे हैं। पार्टी के दोनों प्रत्याशियों का अपने-अपने संसदीय क्षेत्र में व्यक्तिगत प्रभाव माना जाता है। इसके अलावा दोनों सीटों पर कुंडा (प्रतापगढ़) के विधायक राजा भैय्या का भी खासा प्रभाव रहता है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago