लोकनायक जयप्रकाश नारायण के गांव जयप्रकाशनगर पहुचे सांसद भरत सिंह ने कहा की जिले में विकास की गंगा बहेगी। चमचमाती नजर आएंगी सड़कें और हर गरीब को प्रधानमंत्री आवास भी मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी के जेहन में भी यह गांव अब रच-बस गया है। यहां की एक-एक समस्याओं से मैं केंद्र सरकार को भी अवगत करा चुका हूं। यहां के लिए अलग से भी विशेष पैकेज की मांग केंद्र सरकार से की जाएगी।
उक्त बातें सांसद भरत सिंह ने रविवार की शाम जयप्रकाशनगर में पुलिया, सड़क आदि का शिलान्यास करने के उपरांत बाबू के डेरा में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहीं। उ
न्होंने कहा कि आज उज्ज्वला योजना के तहत हर गरीब के घर से धुआं निकलना बंद हो गया है। इस दौरान उन्होंने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सूर्यभान ¨सह की तारीफ करते हुए कहा कि गांव के लोगों ने यहां एक कुशल जनप्रतिनिधि को चुना है, जो हर पल विकास के लिए लगा रहता है। उनका यही प्रयास गांव में विकास को गति देता रहेगा।
विधायक सुरेंद्र ¨सह ने कहा कि अभी ही नहीं, जब मैं कुछ नहीं था तब भी असहाय व कमजोर लोगों की आवाज ही था। यही वजह है कि विधान सभा चुनाव में जनता ने करोड़पतियों को ठुकरा कर मुझे चुना। इसलिए अंजाम चाहे जो हो मैं गरीब व कमजोर लोगों का उत्पीड़न कभी भी बर्दाश्त नहीं करूंगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को चेताया कि वह मानक में कोई गड़बडी न करें। वजह कि किसी भी जनप्रतिनिधि के लिए शिलान्यास नहीं उद्घाटन महत्व रखता है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…