लोकनायक जयप्रकाश नारायण के गांव में बहेगी विकास की गंगा- सांसद भरत सिंह

लोकनायक जयप्रकाश नारायण के गांव जयप्रकाशनगर पहुचे सांसद भरत सिंह  ने  कहा की जिले में विकास की गंगा बहेगी। चमचमाती नजर आएंगी सड़कें और हर गरीब को प्रधानमंत्री आवास भी मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी के जेहन में भी यह गांव अब रच-बस गया है। यहां की एक-एक समस्याओं से मैं केंद्र सरकार को भी अवगत करा चुका हूं। यहां के लिए अलग से भी विशेष पैकेज की मांग केंद्र सरकार से की जाएगी।

उक्त बातें सांसद भरत सिंह  ने रविवार की शाम जयप्रकाशनगर में पुलिया, सड़क आदि का शिलान्यास करने के उपरांत बाबू के डेरा में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहीं। उ

न्होंने कहा कि आज उज्ज्वला योजना के तहत हर गरीब के घर से धुआं निकलना बंद हो गया है। इस दौरान उन्होंने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सूर्यभान ¨सह की तारीफ करते हुए कहा कि गांव के लोगों ने यहां एक कुशल जनप्रतिनिधि को चुना है, जो हर पल विकास के लिए लगा रहता है। उनका यही प्रयास गांव में विकास को गति देता रहेगा।

विधायक सुरेंद्र ¨सह ने कहा कि अभी ही नहीं, जब मैं कुछ नहीं था तब भी असहाय व कमजोर लोगों की आवाज ही था। यही वजह है कि विधान सभा चुनाव में जनता ने करोड़पतियों को ठुकरा कर मुझे चुना। इसलिए अंजाम चाहे जो हो मैं गरीब व कमजोर लोगों का उत्पीड़न कभी भी बर्दाश्त नहीं करूंगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को चेताया कि वह मानक में कोई गड़बडी न करें। वजह कि किसी भी जनप्रतिनिधि के लिए शिलान्यास नहीं उद्घाटन महत्व रखता है।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago