Categories: देश

लालकृष्ण आडवाणी का टिकट कटा ! अमित शाह गांधीनगर से लड़ेंगे चुनाव

लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात के गांधीनगर संसदीय सीट से लालकृष्ण अडवाणी का पत्ता काट दिया है. गांधीनगर संसदीय सीट से अभी भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी सांसद हैं. गाधीनगर सीट से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह  चुनाव लड़ेंगे. बता दें, वर्तमान में राज्यसभा सांसद अमित शाह गांधीनगर संसदीय सीट के ही तहत आने वाले नारणपुरा विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं.

बताया जा रहा कि अमित शाह के गांधीनगर से उम्मीदवार बनाए जाने के पीछे पार्टी का सोचना है कि इससे मिशन-26 को पूरा करने में मदद मिलेगी. 91 साल के लालकृष्ण आडवाणी अभी भाजपा के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य हैं. आडवाणी और अन्य वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी को टिकट देने के फैसले के बारे में भाजपा ने कहा था कि दोनों के चुनाव लड़ने का फैसला उन्हीं पर छोड़ा गया. सूत्रों ने बताया कि अभी तक आडवाणी से पार्टी ने संपर्क नहीं किया, वहीं मुरली मनोहर जोशी के चुनाव लड़ने पर भी संशय बना हुआ है.

मुरली मनोहर जोशी अभी उत्तर प्रदेश के कानपुर से विधायक हैं. उनकी सीट बदले जाने की बात हो रही है. इनके अलावा गुरुवार को भाजपा के एक अन्य वरिष्ठ सांसद कलराज मिश्र ने चुनाव न लड़ने का ऐलान कर दिया. कलराज मिश्र अभी देवरिया से सांसद हैं.

भाजपा ने कहा था कि 75 साल की उम्र पार कर चुके नेता चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन उन्हें कोई मंत्री पद या संगठन में पद नहीं मिलेगा. अहमदाबाद से मशहूर अभिनेता परेश रावल के चुनाव लड़ने पर भी सवालिया निशान बना हुआ है. बताया जा रहा है कि खुद रावल भी चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं. सूत्रों ने बताया कि भाजपा अभी अहमदाबाद सीट से दूसरे उम्मीदवार की तलाश कर रही है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago