राजा भैया की नई पार्टी ‘जनसत्ता दल’ का झंडा हुआ जारी, यूपी में सियासी हलचल तेज़

सपा के बागी शिवपाल यादव की राह पर अब कुंडा के बाहुबली निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) भी निकल चुके हैं। उन्होंने अपनी राजनीतिक पार्टी बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए उनकी तरफ से चुनाव आयोग में आवेदन भी किया जा चुका है. यूपी के 1 दर्जन से अधिक राजपूत और दलित समाज से आने वाले नेता उनके साथ आ सकते हैं। इसमें मौजूदा विधायक से लेकर पूर्व सांसद तक शामिल हैं। 30 नवंबर को राजा भैया के राजनैतिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर विशाल रैली का आयोजन किया गया है। इस बीच राजा भैया की नयी पार्टी का नाम और झंडा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यूपी की राजधानी लखनऊ में राजा भैया अपना शक्ति प्रदर्शन 30 नवंबर को लखनऊ की रैली में करेंगे। इसके साथ ही वे भी निर्दलीय से दल के सदस्य हो जायेंगे। राजा भैया के नाम रिकॉर्ड वोटों से जीतने का कारनामा रहा है। इसके अलावा राजा भैया ने 25 सालों से निर्दलीय विधायक रहते हुए एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। राजा भैया की नयी पार्टी में विभिन्न दलों के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की चर्चाएँ हैं जिसका खुलासा उनकी रैली के दिन होगा। इस पार्टी में सपा, भाजपा समेत कई दलों के सवर्ण नेता शामिल होंगे।

कुंडा के बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया ने अपने करीबियों से मशविरा करने के बाद नई पार्टी का नाम ‘जनसत्ता दल’ रखने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद राजा भैया के करीबी और राजनीतिक सलाहकार कैलाशनाथ ओझा ने चुनाव आयोग के पास पार्टी के पंजीकरण के लिए नामांकन भी किया है। रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया की नई पार्टी का अधिकृत झंडा जारी हो गया है। इस झंडे में पीला और हरा रंग दिया गया है और इसमें बीच में राजा भैया की तस्वीर लगी है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago