योगी सरकार में काल बने आवारा सांड, घायल दर्जनों लोग पहुंचे अस्पताल

बलिया। जनपद के गड़वार थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव में इनदिनों एक सांड ने आतंक मचा रखा है। बीते तीन दिनों में सांड़ के हमले से आधा दर्जन लोग घायल हो चुके है। बिगड़ैल साड़ करीब एक पखवारे से गांव में घुम रहा है और सामने पड़ने वाले पर अचानक हमला कर देता है। ग्रामीणों का कहना है कि योगी सरकार में इतनी अधिक हो गयी है कि खेत मे लगी फसलों को बर्बाद कर रहे है। किसान कड़ी मेहनत करके फसल उगाता है और ये छुट्टा पशु चरकर नष्ट कर देते है।

इस दौरान गांव के तेज बहादुर वर्मा 22 वर्ष पुत्र लाल चन्द वर्मा पर अचानक हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए, आनन फानन में परिजन उसे लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे जहां पर उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। यही नहीं अचानक सांड ने आने जाने वाले राहगीरों पर हमला करने की घटना से लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

अब तक सांड़ द्वारा किए गए हमले में लाल चन्द वर्मा 46 वर्ष पुत्र सुदामा वर्मा, नथुनी यादव 35 वर्ष पुत्र श्रीपति यादव, मुलायम राजभर 40 वर्ष पुत्र सुदर्शन राजभर सहित कई लोग बुरी तरह जख्मी हो गए, बताया जा रहा है कि इस हमले के बाद ग्रामीणों में काफी डर का माहौल है ।इतना ही नही सांडों की संख्या योगी सरकार में इतनी अधिक हो गयी है कि खेत मे लगी फसलों को बर्बाद कर रहे है ।किसान कड़ी मेहनत करके फसल उगाता है और ये छुट्टा पशु चरकर नष्ट कर देते है।

गांव वालों ने इस सांड के आतंक की सूचना स्थानीय पुलिस चौकी रतसर पर दी। सूचना पर तत्काल चौकी इंचार्ज श्री देवेन्द्र नाथ दूबे अपने सहकर्मियों के साथ गांव में पहुंच कर साड़ को ग्रामीणों के सहयोग से काबू में किया गया तथा रस्सी से बांधा गया।

गांव वालो ने बताया कि चौकी इंचार्ज के कुशल निर्देशन में इस सांड़ को पकड़ने के लिए दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने सांड़ की घेराबन्दी की और किसी तरह से काबू में किया गया। ग्रामीणों द्वारा सांड़ के आतंक से निजात दिलाने के लिए स्थानीय पशु चिकित्साधिकारी सहित वन विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई गई है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago