अपने ही सरकार से नाखुश कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

बलिया। हद तो यहां तब हो गई जब हाइवे पर भाजपा के कार्यकर्ता सैकड़ो आमजन के साथ एनएच 31 पर जाम लगा कर धरना पर बैठ गए। आजिज आए सैकड़ो ग्रामीण कर्णछपरा गांव के सामने, एनएच 31 पर स्थित राघव सिंह के डेरा पर जाम लगा कर धरना पर बैठ गए।

लगभग चार घंटे भीषण जाम के बाद धरना स्थल पर पहुंचे विधायक सुरेंद्र सिंह ने धरनारत लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस सड़क के मरम्मत की मांग को लेकर आप धरना पर बैठे है, यह मेरे लिए बहुत ही शर्म की बात है। आपके बीच में शर्मिंदा हूं क्योंकि आपने मुझे विधायक बनाया है। इसलिए यह जिम्मेदारी मेरी है। मैं आज ही आपके बीच ऐलान करता हूं कि अगर 31 जनवरी तक यह सड़क नहीं बनी तो मैं एक फरवरी को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने खुद धरना पर बैठ जाऊंगा।

कहा कि अगर एनएचआई का आफिस बलिया में होता तो अब तक मैं आरपार कर दिया होता, सड़क ही नहीं विभाग का शरीर भी ठीक हो गया होता। मैं और सांसद जी ने जिलाधिकारी एवं संबधित अधिकारियों से कई बार कहा है कि इस सड़क को टीक करा दें। किंतु इस पर ध्यान नहीं दिया गया। अगर इस बीच में सड़क की मरम्मत नहीं होती तो निर्णय एक फरवरी को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने होगा। विधायक के अनुरोध पर धरनारत लोगों ने एक फरवरी तक के लिए अपना धरना स्थगित कर दिया।

आन्दोलन का नेतृत्व कर रहे भाजपा युवामोर्चा के जिला मंत्री हरि सिंह का कहना था कि एनएच बैरिया से मांझी तक गड्ढे में तब्दील हो गया है। चलना मुश्किल हो गया है। रोज दुर्घटना मे लोग घायल हो रहे है।

उनका कहना था कि इस मार्ग की रिपेरिंग के लिए ढाई साल पहले से लगातार अब तक एनएचआई के उच्चाधिकारियों से लगायत जिलाधिकारी व सम्पूर्ण समाधान दिवस पर एक दर्जन बार प्रार्थना पत्र दिया गया। हर बार आश्वासन मिला लेकिन सड़क पर कोई काम नहीं हुआ। सड़क और बद से बदतर होती गई।

एनएच जाम की सूचना पाकर मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार, तहसीलदार बैरिया राम नारायण वर्मा, एसएचओ बैरिया अनिल चन्द्र तिवारी सहित अधिकारी पहुंच कर आन्दोलित लोगों से वार्ता किए लेकिन आन्दोलन लोग जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक तथा एनएआई के उच्चाधिकारियों के आने की मांग पर अड़े रहे। धरना में प्रवीण सिंह, पूर्व प्रधान विनोद सिंह, प्रधान संजय सिंह चौहान, उपेन्द्र सिंह, सुरेश सिंह नेता, अरबिन्द बिन्द, अन॔त बिन्द, राणा प्रताप सिंह बबलू, डा जितेन्द्र सिंह, श्री राम सिंह, रंजन सिंह, बंटी सिंह, धर्मेन्द्र, डीडी सिंह, छोटकन सिंह, कैलाश राम, गमगम सिंह, अशोक राम, स्वामी नाथ राम आदि लोग तथा दो सौ से अधिक महिलाएं रहीं ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

5 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago