यूपी में प्रशासनिक फेरबदल, 12 आईएएस अधिकारियों का तबादला

सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि आईएएस अधिकारी अनिल कुमार सागर को मंडलायुक्त बस्ती के पद पर तैनात किया गया हैं. अनिल कुमार सागर अभी तक पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव के पद पर तैनात थे. वहीं रणवीर प्रसाद को सचिव नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश शासन से मंडलायुक्त बरेली के पद पर नई तैनाती मिली हैं. आईएएस अनुराग यादव को सचिव नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश शासन के पद पर तैनात किया गया. जोकि अभी तक प्रतीक्षा सूची में थे.
अनिल कुमार तृतीय को मंडलायुक्त गोरखपुर से हटाकर मंडलायुक्त आगरा के पद पर नई तैनाती मिली हैं. समीर वर्मा को सचिव लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश शासन से मंडलायुक्त गोरखपुर के पद पर तैनात किया गया है. रंजन कुमार को सचिव लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश शासन के पद पर तैनात किया गया हैं. रंजन कुमार विदेश प्रशिक्षण पर थे.
दिव्य प्रकाश गिरी को विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के पद पर तैनात किया गया है. वह अभी तक जिला अधिकारी बांदा के पद पर तैनात थे. लघु उद्योग निगम कानपुर के प्रबंध निदेशक हीरालाल को जिलाधिकारी बांदा के पद पर तैनात किया गया है.
कानपुर देहात के मुख्य विकास अधिकारी केदारनाथ सिंह को उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम कानपुर नगर के प्रबंध निदेशक पद पर तैनात किया गया हैं. संभल के जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह को बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव पद पर तैनात किया गया हैं.
खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह को संभल का जिलाधिकारी बनाया गया हैं. राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के निदेशक पद पर स्थानान्तरण अधीन सुधीर कुमार को अब सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ और अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश के पद पर तैनात किया गया हैं.
बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago