बलिया में गंगा व घाघरा किनारे बसे गांवों को अलर्ट रहने को कहा गया है। यहां बाढ़ का पानी तेजी से गांव के करीब पहुंच रहा है। जनपद के रेवती में टीएस बंधा के उत्तर स्थित गांव घाघरा के पानी से घिर गए हैं।
गांव के प्राथमिक विद्यालय के अहाते में पानी घुस गया है, जहां लोग जागकर रात काट रहे हैं। गंगा व घाघरा की हलचल को देखते हुए एनडीआरएफ ने सतर्कता बढ़ा दी है।
मिली जानकारी के अनुसार गंगा व घाघरा नदी खतरे के निशान की ओर बढ़ रही है। तटीय इलाकों तक गंगा का बैक वाटर पहुंच गया है। जिला प्रशासन ने सभी विभागों को अलर्ट रहने की हिदायत दी है। जिला प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को स्थिति पर नजर रखने का निर्देश दिया है।
बलिया में गंगा का जल स्तर में तीन सेंटीमीटर प्रति घंटा के हिसाब से बढ़ रहा है। गयाघाट गेज पर जलस्तर 56.94 दर्ज किया गया, सामान्य जलस्तर 55.710 मीटर है। यही हाल रहा तो एनएच-31 तक पानी पहुंच जाएगा। इस तरह से घाघरा खतरे के निशान से 50 सेमी ऊपर बह रही है।
गंगा नदी में बढ़ाव जारी है, लेकिन रफ्तार कम हुआ है, जबकि घाघरा इन दिनों उफान पर है। नदियों में जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण नदी के तटवर्ती इलाके के लोग दहशत में है।
वहीं गंगा के जलस्तर में शुक्रवार की सुबह प्रति घंटा एक सेंटीमीटर बढ़ाव दर्ज किया गया। गंगा नदी प्रति घंटा तीन सेंटीमीटर बढ़ रही है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…