यूपी- भुखमरी से परेशान लड़की मांगकर लाई थी खाना, बहन-भाई में कम पड़ा तो दे दी जान

यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में एक दलित किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी. उसके घर में खाने की नौबत थी. पड़ोस से खाना मांगकर लाया गया था. तीन बच्चों में खाना कम पड़ गया तो परेशान किशोरी ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया. एसडीएम ने मामले की जांच शुरू करा दी है. निघासन कस्बे की बाहरी बस्ती में कटान पीड़ित रहते हैं. इन्हीं में एक परिवार छोटेलाल का भी है. छोटेलाल की मौत के बाद उसकी पत्नी जगराना और तीन बच्चे झोपड़ी डालकर रह रहे हैं.

बताया जाता है कि जगराना के घर कई दिनों से फांके की नौबत चल रही थी. जगराना का कहना है कि पिछले दो दिनों से घर में अनाज का एक दाना नहीं था. वह उधार राशन लेने के लिए गई थी. इसी बीच उसकी बेटी ज्योति (15 वर्ष) पड़ोस से थोड़ा खाना मांगकर लाई. वह अपना खाना अपने भाई को देना चाहती थी, लेकिन उसकी बहन ने भी हक जताया तो रोटियां कम पड़ गईं. इन हालातों और भूख से परेशान ज्योति ने फंदा लगा लिया.

उसे जिला अस्पताल लाया गया, यहां उसकी मौत हो गई. ज्योति की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है. उधर एसडीएम अखिलेश यादव का कहना है कि परिवार गरीब जरूर है, लेकिन उनका राशन कार्ड बना है. जनवरी का राशन लिया गया था. उन्होंने नायब तहसीलदार से रिपोर्ट तलब की है.

जगराना बताती हैं कि पहले बाढ़ ने घर छीन लिया और अब भूख, बेबसी के हालात ने बेटी. उनका घर पहले शारदा नदी ने बेघर कर दिया था. इसके बाद यह परिवार आकर निघासन कस्बे के नई बस्ती मोहल्ले में घास फूस का घर बनाकर रहने लगा था. करीब चार साल पहले छोटेलाल की मौत हो गई. जगराना के चार बच्चे थे. उसने अभी कुछ सालों पहले अपनी बड़ी बेटी की शादी की थी.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago