यूपी बजट: योगी सरकार के बजट में पूर्वांचल को मिला तोहफ़ा, 3 लाख लोगों को मिलेगा रोज़गार

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शुक्रवार (16 फरवरी) को विधान सभा में साल 2018-19 का बजट पेश किया। राज्य के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने दूसरी बार बजट पेश करते हुए करीब एक घंटे के बजट भाषण में इस साल कुल 4 लाख 28 हजार 384 करोड़ रुपये का मेगा बजट पेश किया है। बजट पर आगामी लोकसभा चुनाव और क्षेत्रीय वर्चस्व का प्रभाव देखा जा सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र गोरखपुर के लिए बजट में कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को बहुत ज्यादा तवज्जो नहीं दिया गया है। योगी सरकार ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लिए बजट में 1000 करोड़ रुपये के आवंटन का एलान किया है। बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से गोरखपुर को लिंक एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा। इस लिंक एक्सप्रेस-वे के शुरुआती काम के लिए बजट में 550 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

राज्य सरकार ने प्रदेश के चार मेडिकल कॉलेजों का अपग्रेडेशन करने का फैसला किया है। इन चार मेडिकल कॉलेज में से एक गोरखपुर का भी मेडिकल कॉलेज शामिल है। वित्त मंत्री ने एलान किया कि झांसी, गोरखपुर, इलाहाबाद और मेरठ के मेडिकल कॉलेज को अपग्रेड कर वहां सुपर स्पेशियलिटी डिपार्टमेंट खोला जाएगा। इसके अलावा कानपुर और आगरा के मेडिकल कॉलेज में भी सुपर स्पेशियलिटी डिपार्टमेंट खोलने के लिए प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत अलग से 126 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

गोरखपुर में एक बर्न यूनिट सेटअप करने का भी ऐलान किया गया है। इसके अलावा गोरखपुर में एक मॉडर्न ऑडिटोरियम बनाने की भी घोषणा हुई है। इसके लिए वित्त मंत्री ने 29.50 करोड़ रुपये का बजटीय आवंटन किया है। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को बजट में कम योजनाएं आवंटित की गई हैं। वाराणसी को स्मार्ट सिटी मिशन के तहत आवंटित 1650 करोड़ में ही हिस्सेदार बनाया गया है। सरकार ने इतनी राशि वाराणसी समेत लखनऊ, कावपुर, आगरा, इलाहाबाद, अलीगढ़, झांसी, मोरादाबाद, बरेली और शाहजहांपुर के विकास के लिए संयुक्त रूप से आवंटित किया है। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पैतृक घर को म्यूजियम बनाने का फैसला सरकरा ने किया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago