यूपी उपचुनाव में सपा को समर्थन दे सकती हैं मायावती, आज होगा एलान

यूपी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच गठबंधन हो सकता है. रविवार को लखनऊ में बसपा की होने वाली में मीटिंग में इस संबंध में फैसला हो सकता है. लखनऊ मंडल की मीटिंग के साथ गोरखपुर और फूलपुर में होने वाले लोकसभा उपचुनाव को लेकर बसपा की बैठक होने वाली है.

इस बैठक में मायावती द्वारा कांग्रेस की कमजोर स्थिति को देखते हुए आगामी रणनीति बनाई जाएगी. इसके तहत दोनों मंडलों के कोआर्डिनेटरों की मीटिंग होनी है. रविवार को लखनऊ मंडल की मीटिंग के साथ दोनों मंडलों के कोऑर्डिनेटरों की मीटिंग की जा सकती है.

माना जा रहा है कि मायावती सीधे घोषणा ना करके स्थानीय स्तर के नेताओं से घोषणा करवाएंगी. इस मीटिंग के बाद लोकसभा उपचुनाव में बसपा के कार्यकर्ता और नेता आगामी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के लिए लिए वोट मांग सकते हैं.

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के त्यागपत्र के बाद खाली हुई गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों पर 11 मार्च को मतदान किया जाएगा और 14 मार्च मतगणना कर नतीजे घोषित किए जाएंगे. 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने इन दोनों सीटों पर जीत हासिल की थी. गोरखपुर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तो फूलपुर से केशव प्रसाद मौर्या लोकसभा के लिए चुने गए थे.

बीजेपी ने जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए फूलपुर लोकसभा सीट के लिए कौशलेंद्र पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है. तो वहीं सपा ने भी पटेल समुदाय के ही नागेंद्र पटेल पर दांव लगाया है. जबकि कांग्रेस ने ब्राह्मण समाज से आने वाले मनीष मिश्रा को मैदान में उतारा है.

बाहुबली और सपा के पूर्व सांसद अतीक अहमद ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मंगलवार को फूलपुर लोकसभा पर जोरदार दमखम के साथ नामांकन दाखिल किया है. बता दें कि अतीक अहमद फूलपुर लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं. सपा की कमान अखिलेश यादव के हाथ में आने के बाद से वो पार्टी से साइड लाइन कर दिए गए हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

3 days ago